फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP

सपा प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा, 13 ब्लॉकों में मतदान आज

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP
रायबरेली। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में शुक्रवार को जगतपुर सीट के लिए दावा करने वाले सपा प्रत्याशी ने अपना परचा वापस ले लिया। जिससे एक और सीट भाजपा की झोली में चली गई। अब तक पांच सीटें भाजपा की झोली में जा चुकी हैं। शेष बचे 13 ब्लॉकों में 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान स्थल पर बीडीसी के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 18 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए बीती आठ जुलाई को नामांकन हुआ। शुक्रवार को नाम वापसी हुई। जगतपुर में सपा से दावा करने वाले राजेंद्र सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने परचा वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। डीह, महराजगंज, बछरावां और दीनशाह गौरा में पहले ही भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष बजे 13 ब्लॉकों में मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, अंकिता सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। विभा सिंह व भाजपा समर्पित प्रत्याशी कंचन सिंह के सीधी टक्कर हो गई है। मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सरेनी पूरे पांडेय मार्ग का डायवर्जन किया जाएगा। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, 111 बीडीसी शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी अमन सिंह की पत्नी वर्षा सिंह ने परचा वापस ले लिया है।
विज्ञापन

सीट पर कब्जा होते बांटी मिठाई
जगतपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो परचे वापस होते ही भाजपा प्रत्याशी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह के भाई दल बहादुर सिंह के निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने ब्लॉक पहुंचकर दल बहादुर सिंह का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन परचे जमा किए गए थे। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह एवं रेखा सिंह ने अपना पर्चा उठा लिया, जिससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दल बहादुर सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए। खुशी से गदगद भाजपाइयों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का स्वागत करके बधाई दी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिव बहादुर सिंह, लाल सिंह, अजय पाल सिंह, अमरेश सिंह, कृष्णा पटेल, सुनील सिंह, बबलू सिंह, श्यामजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed