फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP MLA's son left the field, including three Ummidwaroen

सपा विधायक के बेटे समेत तीन उम्मीदवारोें ने छोड़ा मैदान

Wed, 08 Feb 2017 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP MLA's son left the field, including three Ummidwaroen
नामांकन पत्र वापसी - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया के पहले दिन बछरावां विधान सभा सीट के सपा के सिटिंग विधायक रामलाल अकेले के बेटे समेत तीन उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया। तीनों प्रत्याशियों ने अपना परचा वापस ले लिया।
विज्ञापन


इस तरह अब छह सीटों के चुनावी अखाड़े में उम्मीदवारों की संख्या 79 रह गई है। आज (गुरुवार को) नामांकन पत्रों की वापसी का आखिरी दिन है। इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू की गई। एक-एक कर तीन उम्मीदवारों ने परचा वापसी के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ को पत्र दिया। सरेनी विधान सभा सीट से भारतीय डेमोक्रेटिक सोशसलिस्ट एलायंस पार्टी से नामांकन पत्र जमा करने वाली प्रत्याशी स्नेहलता त्रिवेदी ने अपना परचा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा जमा करने वाले बृजेश सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। बछरावां विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल करने वाले सिटिंग विधायक रामलाल अकेला के बेटे एवं ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला ने भी परचा वापस ले लिया है।

रायबरेली, ऊंचाहार और सलोन विधानसभा क्षेत्र से कोई भी परचा वापस नहीं हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह सीटों पर 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन वापसी प्रक्रिया के बाद इनकी संख्या 79 पहुंच गई है। गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन है।

इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिह्न की सूची नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिया है।


अब विधानसभा सीट रायबरेली  पर  13,  सरेनी में 12,  सलोन में 11,  हरचंदपुर  में  15, बछरावां  में  14 और ऊंचाहार  में  14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed