{"_id":"57965d334f1c1bc80a21e027","slug":"sought-to-answer-three-teachers-who-put-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज लगाने वाले तीन शिक्षकों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज लगाने वाले तीन शिक्षकों से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों से बीएसए ने जवाब तलब किया है। तीनों शिक्षक अलग-अलग विद्यालयों में तैनात है। शिक्षकों को पांच दिन का समय दिया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक विद्यालय पूरे चाई में संदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में सलाउद्दीन और प्राथमिक विद्यालय बछवलखुर्द में देवेंद्र कुमार तैनात हैं। तीनों ने उर्दू यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के प्रमाण पत्र लगाकर विभाग में नौकरी हासिल कर ली है।
वेतन भुगतान से पहले तीनों अध्यापकों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए यूनिवर्सिटी भेजे गए तो वे फर्जी मिले। इसका खुलासा होने के बाद तीनों ने विद्यालय आना छोड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पांच दिन में जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।