फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Society is hiding the facts of the Agreement

तथ्यों छिपा सोसाइटी ने किया एग्रीमेंट

Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Society is hiding the facts of the Agreement
रायबरेली में सिविल लाइंस चौराहे के पास सड़क किनारे स्थित कमला नेहरू ट्रस्ट की वह जमीन, जिसका किया गया एग्रीमेंट। - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये की जमीन के एग्रीमेंट का मामला उजागर होने के बाद कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी कटघरे में हैं। सोसाइटी ने रिकॉल का आदेश छिपाकर जमीन बेचने की कोशिश की है। एग्रीमेंट के दौरान मूल तथ्य छिपा लए गए।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में राजस्व निरीक्षक की जांच रिपोर्ट में इसका पूरा ब्योरा दिया हुआ है। सोसाइटी के सचिव ने इसे पूरी तरह से नजर अंदाज कर ददुआ के परिवारीजनों के नाम जमीन का एग्रीमेंट करा दिया। एग्रीमेेंट के बाद इस जमीन को बेचने के मामले की परतें खुलने लगी हैं। ऐसे में सोसाइटी के सदस्य भी कार्रवाई के दायरे में हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस चौराहे पर 12640 वर्ग मीटर (करीब पांच बीघा) जमीन कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी के नाम दर्ज है। इसका एग्रीमेंट चर्चित रहे दस्यु सरगना ददुआ के भाई व पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल की पत्नी रामबाई पटेल, उनके पुत्र व वर्तमान सपा विधायक राम सिंह, सुधीर सिंह और राकेश सिंह को कराने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन को वर्ष 2003 में यह कहकर कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी ने फ्री होल्ड करा दिया था कि इस जमीन पर किसी का कब्जा नहीं है। वर्ष 2011 में राजस्व निरीक्षक जेपी श्रीवास्तव ने जांच में रिपोर्ट इस बात का जिक्र भी किया कि सोसाइटी ने पत्र में कहा था कि जमीन पर किसी का कब्जा नहीं है।

जांच में यह बात सामने आने पर राजस्व निरीक्षक ने रिपोर्ट लगाते हुए फ्री होल्ड आदेश को ही वापस लेने (रिकॉल) की संस्तुति कर दी थी। राजस्व निरीक्षक की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि सोसाइटी ने तथ्यों को छिपाकर फ्री होल्ड कराया है।

यही नहीं रीकॉल की बात छिपाकर को सचिव सुनील देव ने ददुआ के परिवारीजनों को इसको एग्रीमेंट करा दिया गया। उल्लखनीय है कि इस जमीन पर वर्तमान में तमाम दुकानदार काबिज हैं। एग्रीमेंट में जिन दो लोगों की गवाह के रूप में दर्ज किया गया है, वे भी कांग्रेसी बताए जाते हैं।

हालांकि कांग्रेस पदाधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन्होंने गवाही दी, वह कांग्रेसी नहीं हैं। एग्रीमेंट में सुरजीत सिंह और सुनील तिवारी ने गवाही दी है। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा का कहना है कि कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन के एग्रीमेंट के मामले को कांग्रेस संगठन ने गंभीरता से लिया है।

इस मामले को जिला प्रशासन से जांच कराए जाने की मांग की गई है। इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है कि  नेहरू एजूकेशन सोसाइटी से कांग्रेस संगठन या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कोई वास्ता नहीं है।

सोसाइटी द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जांच के संबंध में प्रशासन को लिखा गया है। इस प्रकरण में क्रेता अथवा विक्रेता दोनो में कोई भी कांग्रेस संगठन में शामिल नहीं है सदर विधायक अखिलेश सिंह ने कहा है कि कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन का एग्रीमेंट करने और कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। रविवार को दीवानी कचहरी स्थित अपने कोठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि करोड़ों की जमीन को कौड़ियों के भाव में बेच दिया गया। दुकानदारों को दुकानें खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed