फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   social media

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर अध्यापक निलंबित

Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
social media
रायबरेली। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से शिक्षक बाज नहीं आ रहे हैं। चुनाव के दौरान कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। एक बार फिर सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ एक चित्र पोस्ट किया गया है, जिसे गंभीरता से लिया गया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने साफतौर पर कहा है कि सभी शिक्षकों को सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी से बचना चाहिए। शुक्रवार को देर शाम जारी निलंबन आदेश में बीएसए पीएन सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने के मामले में रोहनिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरा के सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने अवगत कराया था कि विनोद ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक शिक्षक को सरकारी मुलाजिम होने के नाते अपने भावों और शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। विनोद ने कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है, जिससे उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीईओ महराजगंज को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed