फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slow pace of applications for Clean School Award

Raebareli News: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन की रफ्तार धीमी

Wed, 24 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of applications for Clean School Award
रायबरेली। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन की रफ्तार धीमी है। यही वजह है कि बेसिक और माध्यमिक दोनों विभाग अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के 57 फीसदी सरकारी स्कूलों ने आवेदन किया है, वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिले लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी काम पूरा किया है। सभी विद्यालयों को ऑनलाइन ब्योरा देते हुए आवेदन पूर्ण करने के लिए 30 सितंबर तक समय दिया गया है।
विज्ञापन


लगभग एक महीने से चल रही प्रक्रिया के बावजूद अब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अंतिम तिथि में महज एक हफ्ता शेष हैं, लेकिन तेजी नहीं दिख रही है। समग्र शिक्षा-बेसिक के जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि 2300 परिषदीय विद्यालयों को आवेदन करना है, जिनमें अब तक 1317 विद्यालयों ने पूर्ण रूप से आवेदन पत्र के सभी बिंदुओं को भरकर फाइनल सब्मिट कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 450 विद्यालयों के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि यूपी बोर्ड के 352 विद्यालयों को आवेदन करने का लक्ष्य तय है, जिनमें 113 विद्यालयों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 72 स्कूलों के आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। इनमें 35 राजकीय, 15 सहायता प्राप्त एवं 22 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सभी स्कूलों को आवेदन करना है। विद्यालयों को स्व मूल्यांकन करते हुए निर्धारित सभी बिंदुओं की जानकारी देनी है, तभी आवेदन पूर्ण माना जाएगा। इसी आधार पर मूल्यांकन कर रेटिंग दी जाएगी। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल पर सभी विद्यालय पहले लॉगिन करेंगे, फिर पंजीकरण करने के बाद हर बिंदु पर जानकारी देते हुए आवेदन पत्र सब्मिट करेंगे।


इसमें 60 मानक तय किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से छह घटक जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन एवं अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण और मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल जैसे बिंदु शामिल हैं। दोनों विभागों का कहना है कि आवेदन में काफी तेजी आई है। शत-प्रतिशत विद्यालयों से आवेदन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed