{"_id":"61b2474394079808ff3e2d90","slug":"sleeper-facility-will-be-available-in-seven-trains-from-today-raibaraily-news-lko60819733","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ट्रेनों में आज से स्लीपर की रहेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ट्रेनों में आज से स्लीपर की रहेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। इस जिले से होकर गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित टिकटों पर भी सफर किया जा सकेगा। यह सुविधा शुक्रवार से मिलने लगेगी।
हालांकि इन सात ट्रेनों में चार गाड़ियां फरवरी तक निरस्त चल रही हैं, जिनमें इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर ही लाभ मिल सकेगा। बाकी तीन ट्रेनों में 10 दिसंबर से सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। करीब पौने दो साल बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह पटरी पर लौटने लगा है।
उत्तर रेलवे की ओर से 31 रेल सेवाओं को 10 दिसंबर से कोविड पूर्व स्थिति में संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सात जोड़ी ट्रेनें इस जिले से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन
इनमें अनारक्षित द्वितीय श्रेणी/दिव्यांग अनुकूल द्वितीय श्रेणी कोचों को बहाल किया जाएगा। इन ट्रेनों में चंडीगढ़ से प्रयाग के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस, वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14265/66 जनता एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस, सहारनपुर से प्रयाग के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14511/12 नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14219/20 इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली से प्रयाग के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14307/08 और प्रयाग से ऋषिकेश के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14229/30 शामिल है।
खास बात यह है कि जिन सात ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों की सुविधा बहाल की गई हैं, उनमें तीन ट्रेनें पद्मावत, नौचंदी और इंटरसिटी एक्सप्रेस ही वर्तमान में चल रही हैं। बाकी चार ट्रेनें कैंसल चल रही हैं। ये चारों ट्रेनें कोहरे की वजह से फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इससे इन ट्रेनों में पुन: संचालन शुरू होने पर लाभ मिल सकेगा।
बता दें कि मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगा तो ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया था। पिछले वर्ष सितंबर से यात्री ट्रेनें चलनी शुरू हुई, लेकिन एक साल तक इन ट्रेनों को विशेष गाड़ियों के रूप में चलाया गया।
नतीजतन गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित रहीं, जिससे द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित टिकटों की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे पहले की तरह होने लगा है। शुक्रवार से कई और ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी की सुविधा बहाल की जाएगी।