फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slapped, got a compromise done and filed a case

Raebareli News: थप्पड़ मारा, समझौता कराया और दर्ज कर लिया केस

Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Slapped, got a compromise done and filed a case
रायबरेली। सेमरी पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है। मित्र पुलिस का स्याह पहलू सामने आया है। ग्राम सेमरी चौराहा निवासी दिवाकर सोनी (20) रविवार शाम हर्ष कुमार (19) के साथ पैदल जा रहा था। पुल के नीचे ही सेमरी पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन

पीड़ित दिवाकर ने बताया कि इस बीच एक वाहन चालक बिना हेलमेट के निकल रहा था, जिस पर उसने टिप्पणी कर दी। इस पर चेकिंग में लगे दीवान मोहम्मद जावेद और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे बुला कर थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि गलती पूछने पर पुलिस उसे पीटते हुए चौकी ले गई। इस दौरान हर्ष ने दिवाकर के परिजनों को जानकारी दी तो परिजन व कई अन्य व्यापारी चौकी पहुंच गए। इस दौरान मामले का वीडियो वायरल हुआ तो दीवान जावेद मोहम्मद ने गलती स्वीकार कर पीड़ित को छोड़ दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष खीरों संतोष कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज सेमरी श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने भी दिवाकर सोनी के परिजनों से मुलाकात करके पुलिस कर्मियों की गलती स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दिवाकर से समझौता लिखवा कर प्रार्थना पत्र ले लिया। सोमवार को सेमरी चौकी पुलिस ने दिवाकर सोनी, आनंद सोनी व अभिषेक सोनी समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ काम में बाधा डालने, गाली गलौज करने व कर्मचारियों से विवाद करने का केस दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed