फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six more sweepers found absent during inspection suspended

Raebareli News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले छह और सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six more sweepers found absent during inspection suspended
-रायबरेली में शुक्रवार को अमावां ब्लॉक क्षेत्र में सफाई करते सफाईकर्मी।
रायबरेली। रमणीय रायबरेली स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में गैरहाजिर मिले छह और सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इसमें राही ब्लॉक के बेलाभेला में पांच और खीरों में एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। अब तक तीन दिनों में 13 सफाईकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने कई गांवों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर कर्मचारियों को बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गत 17 मार्च से जिले की सबसे ज्यादा आबादी की 500 ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा कराने के लिए रमणीय रायबरेली स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। अभियान निगरानी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से रोजाना सभी ब्लॉकों की जानकारी ली जा रही है। सहायक विकास अधिकारियों को गांवों में सफाई कार्य का निरीक्षण कर शाम को रिपोर्ट देने के आदेश हैं।
विज्ञापन

ऊंचाहार के एडीओ पंचायत ने राही ब्लॉक के बेलाभेला में निरीक्षण किया तो सफाई कर्मचारी महेंद्र कुमार, महेश कुमार, अयोध्या प्रसाद, रामशंकर और बच्चूलाल वर्मा गैरहाजिर मिले। अमावां के एडीओ पंचायत ने खीरों में अभियान का निरीक्षण किया तो सफाईकर्मी राजेश कुमार गैरहाजिर मिले। रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को डीपीआरओ ने सभी छह सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने कई गांवों में सफाई कार्य का निरीक्षण कर 31 मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि आगे भी काम पर न मिलने वाले कर्मियों को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed