{"_id":"62b0af5b4ed62134be1f1503","slug":"six-corona-infected-including-two-lts-of-lalganj-chc-raibaraily-news-lko6360790162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज सीएचसी के दो एलटी समेत छह कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज सीएचसी के दो एलटी समेत छह कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज सीएचसी में तैनात दो लैब टेक्नीशियनों (एलटी) समेत समेत छह लोग कोरोना संक्रमित हो गए। संक्रमित एक एलटी सीएचसी की एनसीडी क्लीनिक में काम कर रहा है। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। एक माह में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या नौ से बढ़कर सोमवार को 34 हो गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 705 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें छह लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में लालगंज सीएचसी के दो एलटी भी शामिल हैं। एलटी को संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट करा दिया गया है। शेष अन्य मरीजों को भी होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है। बीती 20 मई को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या नौ थी, लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर 34 हो गई है। उन्होंने जिले केे लोगों से अपील की है कि वे मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। आशंका होने पर जांच जरूर कराएं।
जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग न चेहरे पर मास्क
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण भले की तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में इसको लेकर मरीजों में खौफ देखने को नहीं मिल रहा है। न कोई मास्क का प्रयोग कर रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जा रहा है। सोमवार को ओपीडी में आए मरीजों ने लाइन में लगकर नंबर आने का इंतजार किया। ओपीडी कक्षों के बाहर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली। (संवाद)