{"_id":"5fc941b18ebc3e5be50e9e94","slug":"six-candidates-did-not-reach-to-participate-in-counseling-raibaraily-news-lko5530666156","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग में भाग लेने नहीं पहुंचे छह अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग में भाग लेने नहीं पहुंचे छह अभ्यर्थी
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 36,590 पदों के अंतर्गत इस जिले में निर्धारित 62 पदों के सापेक्ष 56 अभ्यर्थियों ने गुरुवार को काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। छह अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कराई गई काउंसिलिंग में सुबह से लेकर शाम तक जांच के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा करने का सिलसिला चलता रहा है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा की देखरेख में तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनमें छह खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
काउंसिलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को 5 दिसंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। काउंसिलिंग प्रक्रिया को देखते हुए सुबह से ही डायट परिसर में अभ्यर्थी जुटने लगे। जिसको जहां जगह मिली, वहीं बैठकर अपनी फाइल तैयार करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि जिले में 62 अभ्यर्थी निर्धारित हैं। इनमें एक दिव्यांग महिला तथा 11 दिव्यांग पुरुष हैं, जबकि 50 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। काउंसिलिंग में 62 के सापेक्ष 56 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें एक दिव्यांग महिला तथा 55 पुरुष शामिल रहे।
सुबह काउंसिलिंग शुरू होते ही दस्तावेज जमा होने शुरू हो गए। काउंसिलिंग प्रक्रिया को समय से पूरा कराया जा सके, इसके लिए दो काउंटर बनाए गए, जबकि तीसरी टीम भी सहयोग में लगी रही।
अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक व अन्य समस्त अभिलेखों, निवास/जाति प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण, फीस जमा करने के प्रमाण की स्व-हस्ताक्षरित छाया प्रति दो सेट में तथा मूल प्रति फाइल फोल्डर में जमा की। साथ ही चार फोटो, शपथपत्र आदि भी जमा किए।
काउंसिलिंग में गुरुवार को भाग लेने वाले 56 अभ्यर्थियों को 5 दिसंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार जिले से दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री आवास पर किया जाएगा। इनमें एक दिव्यांग महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहेगा।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों के नाम का चयन जल्द कर लिया जाएगा। दो अभ्यर्थी लखनऊ जाएंगे तो बाकी 54 अभ्यर्थियों को यहीं पर कलक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में नियुुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। विद्यालय आवंटन अभी नहीं हुआ है।