{"_id":"6a40242b809fa4f4170bafaa","slug":"sir-please-have-the-illegal-encroachment-removed-from-sahans-land-raebareli-news-c-101-1-slko1031-161416-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साहब... सहन की जमीन से अवैध कब्जा हटवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साहब... सहन की जमीन से अवैध कब्जा हटवाएं
Sun, 28 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम सरनजीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। पूरे भीखी मजरे उत्तरागौरी की निर्मला देवी ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई कि गांव के चार लोगों ने घर के सामने उनकी सहन की जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने जांच के आदेश दिए।
सुभानबेग गांव की राजवती ने गांव के तीन लोगों पर अपनी जमीन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद राजस्व टीम और पुलिस मौके पर गई थी। लेखपाल ने निर्माण रोकने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी है। मामले में डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने नहरों में पानी न आने का मुद्दा उठाया।
खजूरगांव मजरे लालूमऊ के गंगाप्रसाद ने खतौनी से संबंधित समस्या रखी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर ही करीब 10 मिनट में ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध कराकर शिकायत का निस्तारण करा दिया। उधर, शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक थाने में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार उमेश तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
मनऊखेड़ा निवासी अमरनाथ ने शिकायत दर्ज कराई कि कसना गांव में जमीन का बैनामा कराया था, लेकिन कब्जा नहीं मिल रहा। मामले में जांच के आदेश दिए गए। चितवनिया निवासी रामसागर ने बताया कि शिकायत दर्ज कराई कि खेत की नाप कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बावजूद अब तक जमीन की नाप नहीं हो सकी है।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में तीन शिकायतें आईं। इसमें एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका। दो सगे भाइयों के बीच मारपीट के मामले में पति के साथ थाने आई पूनम को गर्मी के चलते चक्कर आ गया। यह हाल तब था, जब कूलर चल रहा था। पुलिसकर्मियों ने पानी के छींटे मारी तो उसकी हालत में सुधार हुआ।
जमीन पर कब्जा करने पर देते हैं धमकी
गदागंज-सरेनी। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों के निपटारे के नाम पर महज खानापूर्ति हुई। समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें आई, लेकिन किसी भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका। रामपुर बरारा बुजुर्ग गांव निवासी सोनम ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के बगल में जमीन का बैनामा कराया गया था। दाखिल खारिज होने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। जमीन पर कब्जा करने पर विरोधी लोग जानमाल की धमकी देते हैं। खोदायपुर गांव निवासी गुलाबचंद ने पड़ोसियों पर भूमिधरी जमीन पर मकान का निर्माण कराने की शिकायत की। मामले में जांच के आदेश दिए गए। सरेनी, डलमऊ कोतवाली में भी फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।