{"_id":"67df04b646e7fe7f5805d0d4","slug":"sir-if-the-water-is-not-drained-out-the-house-will-collapse-raebareli-news-c-101-1-slp1006-129618-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साहब... पानी न निकला तो गिर जाएगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साहब... पानी न निकला तो गिर जाएगा घर
Sun, 23 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज कोतवाली में शनिवार को डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉ. एसवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अपनी परेशानी बताने पहुंचे चिमनामऊ दतौली के राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि साहब, घर के बगल से निकला नाला सफाई न होने से ओवर फ्लो है। उसका गंदा पानी घर में भर रहा है। नाले को रेलवे के कर्मचारियों ने बांध लगा कर रोक दिया है।
गुहार लगाई कि जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था न कराई गई तो उनका घर भी गिर सकता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए एक साल से लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को इस समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इसी तरह लालगंज के अंबारा पश्चिम निवासी नीलम मिश्रा ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी भूमिधरी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने का आरोप लगाया। बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हाे रही है। डीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पूरे बारिन मजरे अंबारा मथई के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार ने भी गांव के दो लोगों पर बंजर भूमि विक्रय करने का आरोप लगाते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। थाना दिवस में सालों से समस्या के निदान की आस लगाए दौड़ रहे लोगों को समाधान की जगह सिर्फ निस्तारण का आश्वासन ही मिल रहा है। शासन स्तर से जन शिकायतों के निस्तारण पर बराबर नजर रखने के बाद भी शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं। इसके चलते पीड़ितों को समयबद्ध स्तर पर न्याय नहीं मिल पा रहा है।
अप्रैल में पूरा होगा स्पेशल वार्ड का काम
थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंची। उन्होंने सीएचसी में दो करोड़ 25 लाख रुपये से बनाए जा रहे 50 बेड के स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने बताया कि भवन निर्माण का करीब 95 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है। अप्रैल में अस्पताल को हैंडओवर कर दिया जाएगा।डीएम ने बताया कि लालगंज के बाईपास के क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा हाेगा। इसके लिए प्रशासनिक अफसर लगातार एनएचएआई से संपर्क में है।