फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Signs that the inverted received reprimand imposed by DRM

संकेतक बोर्ड उल्टे मिलने पर डीआरएम ने लगाई फटकार

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Signs that the inverted received reprimand imposed by DRM
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर शनिवार काे आरक्षण चार्ट देखते डीआरएम एके लाहोटी। - फोटो : अमर उजाला
प्रयाग से लखनऊ जाते समय डीआरएम एके लाहोटी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। संकेतक बोर्ड उल्टे मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। बल्कि संकेतक बोर्ड ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर भी बेहतर नहीं मिली। इस पर भी उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों से बातचीत की और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे डीआरएम ने आधा घंटे तक निरीक्षण स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। रेल ट्रैक और वाहन स्टैंड पर कूड़े का ढेर लगा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को जागरूक करने वाले विभिन्न संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ संकेतक बोर्ड उल्टे लगे थे। यह देख डीआरएम भड़क गए और उन्हें फटकार लगाई। आरक्षण काउंटर को भी चेक किया। गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


बातचीत में डीआरएम ने कहा कि रायबरेली-उतरेटिया दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द होगी। रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन का निर्माण कार्य फिर से शुरू कराने की बात कही। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना, यातायात निरीक्षक परवेज अहमद, आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed