{"_id":"684c7999cd58de9ac502fd78","slug":"signals-failed-for-one-and-a-half-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135062-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ घंटे फेल रहे सिग्नल, तीन ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ घंटे फेल रहे सिग्नल, तीन ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी
Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-रूपामऊ स्टेशनों के बीच शुक्रवार को सुबह केबल कट गया जिससे सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई। सिग्नल न मिल पाने के कारण ट्रेनों को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ऐसे में ट्रेनों को पेपर लाइन क्लियर देकर चलाया गया। इस वजह से ट्रेनें देर तक रुकीं तो उनकी लेटलतीफी बढ़ गई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची, जो 15 मिनट तक खड़ी रही। इससे सवा दो घंटे लेट हो गई।
लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे लेट आई और 20 मिनट रुकी, जिससे लेटलतीफी पौन घंटे से ज्यादा हो गई। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे विलंब से आई, लेकिन 10 मिनट से ज्यादा रुकी रही। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव का कहना है कि रायबरेली-रूपामऊ के बीच अंडरपास के लिए काम चल रहा है। मशीन से खोदाई के दौरान भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात का पता चलते ही टीम भेजकर खराबी दूर करा दी गई।