{"_id":"5ee4ffde8ebc3e43171dd9dd","slug":"signal-broken-by-goods-train-raibaraily-news-lko5258447141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से टूटा सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से टूटा सिग्नल
विज्ञापन
रायबरेली/हरचंदपुर। रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर शनिवार को सुबह फर्राटा भर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मेन लाइन का सिग्नल टूट गया। तेज रफ्तार मालगाड़ी के किसी वैगन का गेट अचानक खुल गया, जिससे टकराकर सिग्नल टूटा। इससे महकमे में हड़कंप मच गया।
सिग्नल एंड टेलीकॉम की टीम के साथ ही कई अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। करीब 10 घंटे की मेहनत के बाद टूटे सिग्नल को हटाकर दूसरा नया सिग्नल लगा दिया गया तो अफसरों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस समय लॉकडाउन की वजह से किसी ट्रेन का आवागमन नहीं हो रहा है।
यह घटना रायबरेली और हरचंदपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित गंगागंज स्टेशन के पास सुबह करीब 4.40 पर हुई। रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही डीडीएल-अप मालगाड़ी फर्राटा भर रही थी। उसे रनथ्रू निकलना था, जिससे यह गाड़ी मेन लाइन से तेज रफ्तार में थी, तभी मालगाड़ी के किसी वैगन का गेट खुल गया और वह गंगागंज स्टेशन के स्टार्टर सिग्नल से टकरा गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी फर्राटा भरते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिग्नल टूटकर गिर गया। जब इस बारे में गंगागंज स्टेशन पर तैनात स्टाफ को पता चला तो हड़कंप मच गया। कंट्रोलर को मेसेज देने के बाद सिग्नल एंड टेलीकॉम से जुड़े अफसरों को जानकारी दी गई।
घटना का पता चलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गंगागंज पहुंची। रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की टीम ने टूटे सिग्नल को हटाकर दूसरा नया सिग्नल लगाने का काम शुरू किया। दोपहर लगभग 2.30 बजे नया सिग्नल लगा दिया गया। लाकडाउन की वजह से सभी सवारी गाड़ियां निरस्त चल रही हैं। सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है, लेकिन घटना के बाद कोई गाड़ी इधर से नहीं गुजरी।
गंगागंज स्टेशन के अधीक्षक मेराज ने बताया कि सिग्नल टूटा था, जिसे ठीक कर लिया गया है। यातायात निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से रेलवे ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मालगाड़ी का गेट खुल जाने से सिग्नल चपेट में आ गया था।