{"_id":"5a510f734f1c1b346f8b5597","slug":"siddhuna-minor-cut-500-bigha-crop-steep","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधौना माइनर कटी, 500 बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिधौना माइनर कटी, 500 बीघा फसल डूबी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात सिधौना माइनर कटने से करीब 500 बीघे फसल जलमग्न हो गई। शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माइनर की कटान को नहीं बंधवाया है। इससे पानी खेतों में भर रहा है। यदि माइनर का पानी नहीं रोका गया तो फसल और जलमग्न हो जाएगी।
विज्ञापन
डीह रजबहा से निकली सिधौना माइनर में शुक्रवार रात बैरमपुर गांव के पास कटान हो गई। इससे पूरे पतुरिया, सिधौना, बैरमपुर, पूरे मोटा, पूरे तकिया, पूरे मुराइन समेत आठ से अधिक गांवों के किसानों की करीब 500 बीघे फ सल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
बैरमपुर निवासी किसान शिवबहादुर चौधरी, हरिनाम चौधरी, उमा शंकर ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से सिल्ट सफ ाई व पटरी की कभी मरम्मत नहीं कराई जाती है। इससे पानी का दबाव बढ़ते ही किनारे कट जाते हैं।
विज्ञापन
किसान रामशंकर, शिवशंकर, दीन दयाल, अभिषेक, मातादीन ने बताया कि फ सल डूब गई और अब इतना समय भी नहीं कि पानी उतरने के बाद फिर से बोआई की जा सके। वहीं राजू चौधरी, प्रेमशंकर, सुरेश चौधरी का कहना है किसानों की फ सल हर साल नहर में खांदी कटने से डूब जाती है, पटरियों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि माइनर कटने की जानकारी नहीं है। रविवार को माइनर को बंधवाया जाएगा।