फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shopkeeper benches 183 sacks of manure, FIR on 13 including 11 secretaries

दुकानदार ने बेटी को बेंच दी 183 बोरी खाद, 11 सचिवों समेत 13 पर एफआईआर

Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper benches 183 sacks of manure, FIR on 13 including 11 secretaries
रायबरेली। डीएम के आदेश पर उपजिला अधिकारियों की जांच में जिले की साधन सहकारी समितियों और खाद की निजी दुकानों में खाद की बिक्री में प्रथम दृष्टया काला बाजारी पकड़ में आई है। पीओएस मशीन से एक-एक किसान की पहचान करके एक-एक बोरी खाद देने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जिले की 16 समितियों और दो निजी खाद की दुकानों में एक-एक व्यक्ति के नाम 20 से 248 बोरी खाद तक बेचने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बाजपेयी खाद भंडार के संचालक ने तो अपनी बेटी के आधार नंबर पर ही 183 बोरी खाद की बिक्री कर दी है। मामले में डीएम ने 16 समितियों में तैनात 11 सचिवों और दो निजी खाद विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी डीएम ने संस्तुति कर दी है। मामले में संबंधितों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

जिले में किसानों को धान की फसल में डालने के लिए यूरिया की जरूरत है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पीसीएफ के बफर में रखी एक हजार मीट्रिक टन खाद समितियों और कुछ निजी दुकानों को भिजवाई थी। साथ ही अधिकारियों को दुकानों पर पहुंचकर खाद की बिक्री करवाने के आदेश दिए थे। एक-एक किसान को एक या दो बोरी खाद का वितरण ही पीओएस मशीन से करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने जांच की तो साधन सहकारी समितियों के सचिवों और निजी दुकानों के संचालकों की मनमानी सामने आ गई। सचिवों और निजी दुकानों के संचालकों ने एक-एक किसान के नाम 20 से 248 बोरी खाद तक बेच दी। मामला पकड़ में आने के बाद डीएम ने 16 समितियों के 11 सचिवों और दो निजी दुकानों के संचालकों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। सहायक निबंधक सहकारिता को सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
इन सचिवों और खाद के निजी दुकानदारों पर मुकदमा
साधन सरकारी समिति बेहटा कला की सचिव आरती, साधन सहकारी समित अंबारा पश्चिम, हरीपुर, चंपतपुर के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, साधन सहकारी समित बन्नावा के सचिव चंद्र प्रकाश, साधन सहकारी समित बहाई के सचिव गौरव बाजपेयी, साधन सहकारी समित गोविंदपुर बरौली के सचिव बृजेंद्र कुमार तिवारी, साधन सहकारी समित जायस-2 के सचिव संतोष कुमार मिश्रा, सहकारी संघ जायस व शिवगढ़ के सचिव संतोष कुमार मिश्रा, साधन सहकारी समिति कसना के सचिव सुरेश कुमार दीक्षित, साधन सहकारी समित शिवगढ़ के सचिव जगन्नाथ अवस्थी, साधन सहकारी समित रीवां के सचिव सुरेश कुमार दीक्षित, साधन सहकारी समित सहजौरा के सचिव अशोक कुमार बाजपेयी, साधन सहकारी समित हरदोई के सचिव अनुराग तिवारी, साधन सहकारी समित उमरन के सचिव शिव बहादुर यादव, इफ्को कृषक सेवा केंद्र बछरावां के संचालक कृष्ण मोहन चौबे और बाजपेयी खाद भंडार खानपुर खुष्टी के संचालक रामखेलवान बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) को सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
खानपुर खुस्टी स्थित बाजपेयी खाद भंडार के संचालक राम खेलावन बाजपेयी के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश के तहरीर देकर खाद की कालाबाजारी की मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि दुकानदार ने अपनी बेटी के नाम 183 बोरी यूरिया बेची है, लेकिन उसकी बेटी के नाम एक बिस्वा खेत भी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि कृषि अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

खाद के सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन से किसानों को एक या दो बोरी खाद देने के आदेश दिए गए हैं। जांच में पाया गया कि 16 समितियों और दो निजी खाद की दुकानों के संचालकों ने 20 से लेकर 248 बोरी खाद तक एक-एक व्यक्ति के नाम मशीन में खारिज की है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।- वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed