{"_id":"62ec0f942be0bd2af4328c78","slug":"shock-raibaraily-news-lko642711029","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से गई किसान की जान
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई। घटना उस वक्त हुई, जब किसान खेत की रखवाली करने गया था।
मवेशियों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए कंटीले तारों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे तारों में करंट दौड़ गया। इन तारों के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई।
घटना के दो घंटे बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हरीपुर निहस्था गांव निवासी जसवंत सिंह (53) के गांव के किनारे राजकीय महिला महाविद्यालय के बगल में खेत हैं, वहीं पर उसका प्राइवेट नलकूप है।
जसवंत खेती कर परिवार का लालन-पालन करता था। गुरुवार को वह खेत गया था। जैसे ही उसने खेत के किनारे लगे कंटीले तार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया।
दो घंटे बाद आसपास के खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने जब उसे नाली के किनारे पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर घरवालों में कोहराम मच गया।
ग्रामीण रामजियावन, बसंतलाल यादव, माताबदल ने बताया कि तार जर्जर होने के कारण टूट गया है। अभियंताओं की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। यदि तार को बदलवा दिया जाता तो यह घटना न होती।
विज्ञापन
घटना से मृतक जसवंत सिंह की पत्नी बिटान सिंह, बेटी वर्षा सिंह व भाई धीरज सिंह सहित सभी परिजनों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, उपखंड अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि जानकारी हुई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।