फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shock

करंट की चपेट में आने से जलनिगम कर्मी की मौत

Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shock
ऊंचाहार। पूरे कन्हैयाबक्श मजरे खरौली गांव में सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आकर जल निगम कर्मी झुलस गया। घरवाले उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहनलाल (58) जलनिगम की पूरे कुशल मजरे गोकना गांव स्थित पानी की टंकी में पंप ऑपरेटर था। मंगलवार सुबह वह खेत में लगे सबमर्सिबल पंप में आई खराबी को ठीक कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वृद्धा ने दम तोड़ा
खीरों। गनेशपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। गांव निवासी श्रीमती (62) अपने पति रामराज के साथ घर में रहती थीं। उसका एक पुत्र लवकुश लुधियाना में रहता था।

बेटी श्रीकांती की शादी हो चुकी है। सोमवार रात खाना खाने के बाद श्रीमती घर के अंदर तथा पति दरवाजे पर सो गया। सुबह रामराज सोकर उठा तो देखा पत्नी श्रीमती घर में लगे पंखे से चिपकी थी। यह देखकर रामराज के होश उड़ गए। उसे पंखे से अलग किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed