फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sharda canal Gypsy kernel, including the former head three missing

शारदा नहर में गिरी जिप्सी, पूर्व प्रधान समेत तीन लापता

Fri, 15 Jan 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज रफ्तार बेकाबू जिप्सी पुल की रेलिंग से टकराने के बाद शारदा सहायक नहर में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व प्रधान समेत तीन लोग पानी में डूब गए।
विज्ञापन


जबकि एक ने जिप्सी से कूद कर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जिप्सी तो निकाल ली है, लेकिन लापता लोगों का पता नहीं चल सका है।

एसओ एसएन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में लगे हुए हैं। अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसओ के मुताबिक रघुनाथपुर कटैली के पूर्व प्रधान राजेश कुमार यादव उर्फ राजू इमलिहा का पुरवा गांव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बंद करने के बाद चार लोगों के साथ जिप्सी से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे जिप्सी गांव के मोड़ पर बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग से टकरा कर नहर में जा गिरी। ग्रामीण अनिल ने जिप्सी से कूद कर जान बचाई।

एसओ ने बताया कि जिप्सी को निकाला गया है, लेकिन उसमें कोई नहीं था। पूर्व प्रधान के अलावा राम सिंह और मुन्ना लापता हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस और गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed