फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven thousand consumers low-voltage bypass

सात हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से निजात

Sat, 08 Aug 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ताओं के लिए ये खबर राहत देने वाली है। पावर कॉर्पोरेशन के हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र से हरचंदपुर कस्बा, शोरा, मझिगवां करन, मझिगवां राव, स्योथी, डिघौरा सोमऊ, रहवां, बाला, पैड़ेपुर, रूपखेड़ा समेत क्षेत्र के अन्य गांवों को बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन


इस बिजली घर में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से उपकेंद्र ओवरलोड हो गया था। क्षेत्र के करीब सात हजार उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखे व कूलर रेंगते हैं, तो नलकूप चल नहीं पाते। एसडीओ त्रिपुला एसएन सिंह यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली घर की क्षमता बढ़ाई जा रही है।


यहां पहले से लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का लगाया जा रहा है। रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर लगाने व उसे चार्ज करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed