फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medical examination for Home Guard recruitment candidates begins today

Raebareli News: होमगार्ड्स भर्ती के अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण आज से

Mon, 12 Oct 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medical examination for Home Guard recruitment candidates begins today
रायबरेली। होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 472 अभ्यर्थियों की सूची जिला होमगार्ड्स कार्यालय को मिल गई है। इसमें 378 पुरुष एवं 94 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस की ओर से चरित्र सत्यापन कराया जाना है। यह प्रक्रिया पुलिस लाइन में पूरी होगी, जिसके लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला कमांडेंट होमगार्ड्स संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 17 अक्तूबर तक और महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 21 एवं 22 अक्तूबर को पुलिस लाइन में प्रस्तावित है। प्रत्येक दिवस 65 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उसी दिन होगा। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। होमगार्ड्स कार्यालय से भी बुलावा पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ 12 पासपोर्ट साइज फोटो, 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ-पत्र, समस्त अभिलेखों की मूल प्रतियां एवं एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में अंकित क्रमांक के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना है। स्वास्थ्य परीक्षण की तिथियों का विस्तृत विवरण वेबसाइट https://homeguard.up.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed