फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   53 players pass karate grading test

Raebareli News: कराटे ग्रेडिंग टेस्ट में 53 खिलाड़ी सफल

Mon, 12 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
53 players pass karate grading test
पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का टेस्ट देते खिलाड़ी।
रायबरेली। कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन हॉल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 53 खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया। निर्णायकों ने खिलाड़ियों की कराटे तकनीक, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का आकलन किया। इसके बाद सफल खिलाड़ियों को श्वेत से पीली और पीली से नारंगी बेल्ट प्रदान की गई।
विज्ञापन


पीली बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आद्विक कुमार, अनुभव पटेल, सावी त्रिवेदी, नियति चौधरी, अनिका त्रिवेदी, आद्विक वर्मा, आर्यन, तेजस कुशवाहा, अरव गैंगवार, अदिति पटेल, अर्चिष्मान पटेल, देवांशी, आदर्श यादव, सृष्टि सिंह राणा, संस्कृति पाल, अभय पाल, अविरल पांडेय, प्रणित, अवाइका, प्रांजल, पिहू, अस्मिता कश्यप, आन्या, त्रिशान यादव, आयुषी यादव, रिया गुप्ता, रौनक गुप्ता, अंबिका सोनकर, आदित्य मिश्रा, अन्वी और रुद्र शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, नारंगी बेल्ट प्राप्त करने वालों में मंथन पटेल, राजवी वर्मा, शिवाय यादव, भावना, कर्तव्य चौधरी, आराध्या, अक्षत साहू, आन्या साहू, श्रेया मिश्रा, वैष्णवी यादव, आरवी यादव, श्रेया, श्रेयस गोंड, अयांश वर्मा, माही यादव, गौरी यादव, राजवीर सोनी, पिहू वर्मा, अभी, वेदिका यादव, शियांश यादव और हर्ष सिंह ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम और विशिष्ट अतिथि प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र बहादुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए। एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता और क्षितेंद्र शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विवेक वर्मा ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद अनवर, धर्मवीर प्रजापति, कुमारी आंचल, रितिक गुप्ता और बाबन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed