फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven absent sweepers suspended

Raebareli News: गैरहाजिर सात सफाईकर्मी निलंबित

Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seven absent sweepers suspended
रायबरेली। रमणीय रायबरेली स्वच्छता अभियान के तहत गांवों की सफाई करने में कर्मचारी मनमाना रवैया अपनाए हैं। बुधवार को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सात सफाईकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसमें हरचंदपुर ब्लॉक के चार और सतांव ब्लॉक के तीन कर्मचारी शामिल हैं। अन्य कार्रवाई के लिए सहायक विकास अधिकारियों को अंतिम जांच सौपी गई है।
विज्ञापन


बीती 17 मार्च से जिले में सबसे ज्यादा आबादी की 500 ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा कराने के लिए रमणीय रायबरेली स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान पर नजर रखने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से सभी ब्लॉकों की रोज सूचना ली जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को हरचंदपुर की ग्राम पंचायत हरचंदपुर में 24 सफाईकर्मियों की ड्यूटी सफाई कार्य में लगाई गई। निरीक्षण किया गया तो चार सफाईकर्मी रविशंकर, राकेश कुमार, सोनू और कल्लन मौके परनहीं मिले। उनका पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी डलमऊ ने सतांव में सफाई कार्य की क्रास चेकिंग तो सफाईकर्मी विनोद कुमार, धनंजय कुमार और संकठा प्रसाद गैरहाजिर मिले। मामले की रिपोर्ट कंट्रोल आने के बाद शाम को डीपीआरओ ने गैरहाजिर सभी सात सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया।


डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि शासन की मंशा पर अभियान चलाया गया। इसमें मनमानी करने वाले सफाईकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। गैर हाजिर मिलने सात सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed