फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Senior Clerk suspended before retire, notice to EO

रिटायर होने से पहले वरिष्ठ लिपिक निलंबित, ईओ को नोटिस

Mon, 01 Jul 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Senior Clerk suspended before retire, notice to EO
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन बोर्ड की आपातकालीन बैठक में रविवार को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ लिपिक को एक दिन पहले ही निलंबित कर दिया गया। वहीं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए और एक लिपिक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के लिए प्रस्ताव निदेशक को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सलोन नगर पंचायत में आपातकालीन बोर्ड की बैठक शनिवार शाम आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक ने बताया कि नगर पंचायत में वर्षों से जमे बाबुओं की कार्यशैली व व्यवहार ठीक न होने के चलते यह कठोर निर्णय बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक में तीन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रस्ताव नंबर 46 पर सभासदों ने वरिष्ठ लिपिक मातासेवक मिश्रा की कार्यशैली व व्यवहार अच्छा न होने के कारण उनको सेवानिवृत्त के एक दिन पूर्व निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जबकि प्रस्ताव नंबर 47 पर अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव द्वारा कार्यालय में समय न देने व सप्ताह में दो दिन कार्यालय आने पर उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव नंबर 48 पर लिपिक हरिश्चंद्र का कार्य पटल बदले जाने के बाद उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य न करने व और चार को जारी आदेश के बाद कार्य पटल का चार्ज दूसरे लिपिक को न देने पर उन्हें स्वेच्छिक सेवानिवृत्त लेने के लिए निदेशक के पास लिखित प्रस्ताव पारित किया गया।
वरिष्ठ लिपिक माता सेवक मिश्रा ने बताया कि 30 जून को मैं सेवानिवृत्त हो गया हूं। मुझे अंतिम कार्य दिवस में निलंबित किए जाने का बोर्ड का फैसला उचित नहीं है। अध्यक्ष महोदय ने बिना कारण बताओ नोटिस जारी किये बिना ही मुझे निलंबित करने का फैसला लिया है, जो नियम के विरुद्ध है। यह निर्णय मात्र द्वेष भावना के कारण किया गया है, जबकि आपातकालीन बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे पहले एजेंडा पारित किया जाता है, जो नहीं किया गया।

लिपिक हरिश्चंद्र यादव का कहना है कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और अधिक कार्य करना पड़ता था। जिस पर मैंने मानसिक दबाव में कार्य न करने के लिए एक आवेदन अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को दिया था। मैंने स्वेच्छिक सेवानिवृत्त का कोई भी आवेदन नही दिया था।
अधिशासी अधिकारी लालजी यादव से इस बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था, जिसके चलते उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed