फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Secretary suspended and case filed against former head

Raebareli News: सचिव निलंबित व पूर्व प्रधान पर दर्ज होगा केस

Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended and case filed against former head
महराजगंज तहसील में हुए समााधान दिवस में समस्याएं सुनती डीएम।
महराजगंज। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी हार्षिता माथुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 55 शिकायतें आईं, जिनमें राजस्व संबंधी 25, पुलिस की 22, विकास विभाग की पांच व अन्य 13 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें मौके पर सिर्फ छह शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, टिंकू अवस्थी, अमित श्रीवास्तव ने डीएम को बताया कि 76(1) की फाइलों में पूरे कागजात व आख्या रिपोर्ट लगी होने के बावजूद एसडीएम न्यायिक की ओर से कमियां निकाल कर वापस की जा रही हैं। धारा 80 की फाइलों में भी कमियां निकालकर वापस की जा रही हैं। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के नियमित न आने की भी शिकायत की, जिस पर डीएम ने एडीएम से जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ज्योना के ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान छेदीलाल की ओर से इंडिया मार्का हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने बीडीओ वर्षा सिंह को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा व उप जिलाधिकारी गौतम सिंह मौजूद रहे।



जीवित को दिखाया दिया मृत

शिवगढ़ विकास खंड के कमालपुर आवां डीह निवासिनी किशुन दुलारी पत्नी स्व. जगप्रसाद ने डीएम को बताया कि वह जीवित हैं, इसके बावजूद ग्राम पंचायत सचिव सुमित कुमार वर्मा ने उनको मृत घोषित कर दिया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर निराश्रित पेंशन रोक दी गई है। डीएम ने सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed