फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seal on the proposal to legalize 30 illegal colonies of the city

शहर की 30 अवैध कॉलोनियों के वैध करने के प्रस्ताव पर लगी मोहर

Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seal on the proposal to legalize 30 illegal colonies of the city
रायबरेली। शहर में बस गईं अवैध कॉलोनियों के दिन बहुरने वाले हैं। पूर्व में अनाधिकृत घोषित इन क्षेत्रों में महायोजना-2031 में आवासीय एरिया घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है। बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त रंजन कुमार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी देकर आपत्तियां लेकर उन्हें निस्तारित कराने के आदेश दिए हैं। इन कॉलोनियों के वैध घोषित किए जाने के बाद यहां आवासों के लिए मैप पास होने के साथ ही आरडीए की ओर से विकास भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

बीती 26 मई को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आरडीए बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक में महायोजना-2031 के प्रस्तावों को पास किया गया। आवासीय क्षेत्रों में घोषित सारस होटल से लेकर सई नदी तक और कैनाल रोड को कॉमर्शियल घोषित करने के साथ ही डिग्री कॉलेज चौराहा से अस्पताल चौराहा तक के कचेहरी रोड को भी बाजार स्ट्रीट बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया।
विज्ञापन

महायोजना में सुपर मार्केट को निर्मित क्षेत्र में रखने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा सारस होटल से सुल्तानपुर रोड पर पूर्व में विकसित घोषित क्षेत्र को निर्मित क्षेत्र में परिवर्तित करने का प्रस्ताव पास किया गया। कैनाल रोड के दाएं और बाएं व्यावसायिक भवनों के बन जाने के कारण इसे आवासीय क्षेत्र से व्यावसायिक क्षेत्र में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना-2021 में अनाधिकृत क्षेत्र घोषित क्षेत्रों में आवासों के निर्माण हो गए हैं। ऐसी स्थिति में इन क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्र महायोजना-2031 में घोषित करने का निर्णय लिया गया। महायोजना में शामिल होने के बाद शक्ति नगर, राजघाट, कप्तान का पुरवा, कल्लू का पुरवा, महानंदपुर, मुंशीगंज, बहराना, दरियापुर, नयापुरवा, तुलसीनगर, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में बनी कॉलोनियां वैध हो जाएंगी। हालांकि मंडलायुक्त ने प्रस्तावों को पास करते हुए आपत्तियां लेने के आदेश दिए हैं।

रायबरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में महायोजना-2031 के प्रस्तावों को मंडलायुक्त ने स्वीकृति दी है। जल्द ही आपत्तियां लेने के साथ ही उनका निस्तारण कराकर महायोजना को फाइनल कराया जाएगा। शहर के विकास को लेकर महायोजना तैयार की जा रही है। -एम. अहमद, सहायक अभियंता आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed