फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seal of seven illegal buildings including Bambaiya Kothi broken

बंबइया कोठी सहित सात अवैध भवनों की सील तोड़ी, सात बिल्डरों पर केस

Sat, 11 Dec 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Seal of seven illegal buildings including Bambaiya Kothi broken
रायबरेली। शहर में अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भवन मालिकों ने शहर स्थित बंबइया कोठी समेत सात भवनों की सील तोड़कर फिनिशिंग शुरू करवा दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता की रिपोर्ट में मामला पकड़ में आने के बाद आरडीए के सचिव ने सील तोड़कर काम शुरू कराने वाले सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
आरडीए के मानकों को ताक पर रखकर खुलेआम ऊंची-ऊंची इमारतें बनवाई जा रही हैं। अवैध निर्माण के चालान के बाद आरडीए ने 20 अगस्त को शहर के फिरोज गांधी नगर निवासी हरविंदर सिंह, गुरुविंदर सिंह, परविंदर सिंह, बस्तेपुर रोड, रामजीपुरम निवासी दलजीत सिंह, बलदीप सिंह, अमरीशपुरी निवासी हरजीत सिंह व रघुवीर सिंह मोंगा के भवनों को सील कर दिया था।
अवर अभियंता को निरीक्षण के दौरान यहां सील टूटी मिली। यहां फिनशिंग का काम भी चलता मिला। अवर अभियंता ने मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी, जिसके बाद आरडीए के सचिव ने संबंधित सातों लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। खास बात यह है कि ये भवन पुलिस अभिरक्षा में थे। इसके बाद भी सील तोड़कर निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

बंबइया कोठी सहित शहर के कई भवनों को 20 अगस्त को सील किया गया था। बिना भवनों को वैध कराए ही सील तोड़कर फिनिशिंग शुरू करवा दी है। मामले में कोतवाली में संबंधित लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी मौर्या, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed