फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scorpio trampled four people including bike riding mother and son

स्कार्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे समेत चार लोगों को रौंदा, मौत

Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Scorpio trampled four people including bike riding mother and son
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : RAIBARAILY
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक एसयूवी ने बाइक सवार मां-बेटे समेत चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से वापस गांव लौट रहे थे। सूचना पर थानेदार अनिल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने एसयूवी पर सवार एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी दिनेश सोनकर (28), उसकी मां शुवामती (58) और परिवार की नीलम (15) व ननकई (45) रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मठ गांव में अपनी रिश्तेदारी आए थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। तभी गेगासो के पहले राजाढाबा के पास फतेहपुर से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। सभी को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह थी कि चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक चलाने वाला दिनेश हेलमेट तक नहीं लगाए था। मृतकों में नीलम और ननकई भी मां-बेटी हैैं। थानेदार ने घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनों को दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। थानेदार ने बताया कि चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। एसयूवी पर सवार एक युवक रोहित को हिरासत में लिया गया है।

सरेनी थाना क्षेत्र में एसयूवी की टक्कर से मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हुई है। मरने वाले फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed