{"_id":"6883550ec17a5fe1810f1d84","slug":"scorpio-became-ball-fire-middle-road-people-ran-save-their-lives-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: हाईवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, चालक व मालिक ने उतरकर बचाई जान; दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: हाईवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, चालक व मालिक ने उतरकर बचाई जान; दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
Fri, 25 Jul 2025 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:47 PM IST
सार
हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख चालक व मालिक ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाईवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने उतरकर अपनी जान बचाई। स्कार्पियो पूरी तरह जल गई। गाड़ी में सवार लोग लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी राइस मिल संचालक केशवनाथ तिवारी शुक्रवार को चालक राजू के साथ स्कार्पियो से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली के ऊंचाहार बाईपास के पास जमुनिहाहार गांव के समीप पुल पर स्कार्पियो में आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद दोनों लोग नीचे उतर गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित चल रहे केशव लाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, आलोक और वीना बनीं अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा चौहान समाज, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित
चंद मिनटों में आग ने गाड़ी को अपने आगोश में ले लिया। सड़क पर देखते ही देखते स्कार्पियो जल गई। जानकारी पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि स्पार्किंग के चलते आग लगने की बात कही जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।