{"_id":"69b5c3a5fddf2b2564037e42","slug":"schools-aiims-and-rail-coaches-will-get-gas-dm-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153072-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों, एम्स व रेलकोच को मिलेगी गैस : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों, एम्स व रेलकोच को मिलेगी गैस : डीएम
Sun, 15 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गैस की समस्या से निपटने के लिए डीएम हर्षिता माथुर ने बचत भवन में बैठक की। डीएम ने कहा कि लोग अफवाहों से बचेंं। जिले में गैस की कमी नहीं है। सिर्फ होटलों, सामान्य लोगों को कॉमर्शियल सिलिंडर देने पर रोक लगाई गई है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों, नवोदय विद्यालय, एम्स, रेलकोच फैक्ट्री को पहले ही तरह कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति जारी रहेगी। सर्वर में गड़बड़ी होने से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। व्यापारी नेता प्रभाकर गुप्ता ने कहा कि होटलों, रेस्टोरेंट के संचालकों को सिलिंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, महेंद्र अग्रवाल, संदीप शुक्ला, पेट्रोल पंप संगठन से जितेंद्र शर्मा, मंशा अवस्थी, वाईके गुप्ता आदि मौजूद रहे।