फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school will close tomarrow

आज भी बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय

Sat, 14 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
school will close tomarrow
रायबरेली। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए भले ही अफसरों ने शुक्रवार को सुबह कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया हो, लेकिन देरसबेर सूचना मिलने से ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों के गेट पर छात्र-छात्राएं पहुंच गए। हालांकि कुछ देर बाद छुट्टी की सूचना चस्पा होने पर बच्चे घरों को लौट गए।
विज्ञापन

बीएसए पीएन सिंह ने 14 दिसंबर तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। अब विद्यालय 16 दिसंबर (सोमवार) को खुलेंगे। मौसम का मिजाज तो गुरुवार की शाम से ही बिगड़ गया था। रात में बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। सुबह ही प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन

देर से जारी हुई सूचना से अफरातफरी का माहौल रहा, जिससे कई स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके थे। इससे बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी दिक्कतें हुईं। हालांकि बाद में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बीएसए ने डीएम के आदेश पर 13 के साथ 14 दिसंबर को भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने अपने आदेश में कहा है कि अत्यधिक ठंड और खराब मौसम को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, मान्यता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों एवं समस्त माध्यमों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed