फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

Raebareli News: शोहदे से तंग छात्रा ने स्कूल जाना कर दिया बंद

Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
school
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। दहशत इतनी कि घरवालों ने बेटी को रिश्तेदारी में भेज दिया। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल जाते समय गांव का एक युवक उबेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने बेटी की साइकिल रोककर मोबाइल से बात करने का दबाव बनाया और उसकी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई तो उसके पिता ने युवक के घरवालों से शिकायत की। इससे नाराज होकर युवक व उसके साथियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की। इससे घबराकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। परिजन भी डरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दहशत में आकर बेटी को अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया है। किशोरी के भाई से बात की गई तो उसने शोहदे से परेशान होने की बात स्वीकार की, लेकिन उसने मामले में समझौता कर लेने की भी बात कही है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed