{"_id":"62eac0e2061e615d1d3d90a2","slug":"school-raibaraily-news-lko6425605169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों की खुली पोल, स्कूलों में भरा पानी, परेशान नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों की खुली पोल, स्कूलों में भरा पानी, परेशान नौनिहाल
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश से अमावां ब्लॉक के गढ़ीखास स्कूल में पानी भर गया। इससे पहले भी कई बार स्कूल में पानी भर चुका है। इसकी शिकायत भी खंड शिक्षा अधिकारी से की गई, लेकिन अब तक इसका निदान नहीं किया गया।
स्कूल परिसर में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक पानी भर जाने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अमावां के गढ़ीखास के अलावा जिले के अन्य परिषदीय स्कूलों में भी बारिश में पानी भर जाने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बारिश में किसी भी स्कूल में पानी न रुके।