फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School closed today

स्कूल आज बंद, नया पुरवा में लगाई नाव

Fri, 12 Jul 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
School closed today
रायबरेली में गुरुवार को शहर के नया पुरवा में पानी भर जाने के कारण नाव से आ-जा रहे हैं लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर बंद हुई। भारी बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया। शहर क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। नया पुरवा मोहल्ला पानी से चारों तरफ से घिर गया है। इसलिए लोगों को आने-जाने के लिए निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे शहर क्षेत्र में रहने वाली ढाई लाख आबादी को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा। यही नहीं सरकारी दफ्तरों की जर्जर छतों से भी पानी टपका, जिसके कारण अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में पानी भरने से कर्मचारियों के साथ ही आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। बावजूद इसके पानी निकासी के इंतजाम खानापूरी तक सीमित रहे। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 12 जुलाई को भी जिलेभर के कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि सभी बोर्डों के स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक सभी कक्षाओं में शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। डीएम से अनुमति लेने के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण नगर पालिका क्षेत्र के 34 वार्डों में जलभराव हो गया। नया पुरवा चारों तरह से पानी से घिर गया। लोगों का घर से आना जाना बंद हो गया। इस पर लोगों ने निजी नाव का सहारा लेकर गतंव्य स्थान को निकले। मोहल्ले के रहने वाले नजरूल इस्लाम कहते हैं कि पानी की वजह से नाव चलाकर आना जाना पड़ रहा है। घर में पानी भर गया है। छत के ऊपर रखी टीनशेड में परिवार समेत रहना पड़ रहा है। कमलेश सोनी, छोटेलाल, माया यादव, विद्या देवी, शहनाज, मंगल सिंह, विनय कुमार का कहना है कि पानी से घर में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकलना दुश्वार है। सर्वोदय नगर में पानी भरने से लोगों को आने जाने में मुसीबत हुई। आकाश सिंह ने बताया कि जलभराव के इंतजाम न होने से दिक्कत हो रही है। इसके अलावा निराला नगर, इंदिरा नगर, कहारों का अड्डा, सोनिया नगर, मलिकमऊ, गोरा बाजार, बस्तेपुर समेत अन्य मोहल्लों के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश का असर सरकारी दफ्तरों पर भी पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के एक भवन की छतें टपकने के कारण कर्मियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

इससे कर्मियों ने आबकारी निरीक्षक सदर के कक्ष में बैठकर सरकारी कामकाज निपटाया। पुलिस कार्यालय परिसर में पानी भरा रहा। एफएसडीए कार्यालय के सामने भी पानी भरा रहा। इस कार्यालय की छतें टपकने से अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप रहा। विकास भवन परिसर में भी जलभराव से लोग जूझे। ईओ, नगर पालिका बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए पालिका की टीम लगाई गई है। टीम मोहल्लों जाकर पानी निकासी के इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed