{"_id":"614f40418ebc3efcb2751b93","slug":"scholarship-of-thousands-of-students-may-get-stuck-due-to-the-slowness-of-the-institutions-raibaraily-news-lko597209680","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थाओं की सुस्ती से फंस सकती हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थाओं की सुस्ती से फंस सकती हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
रायबरेली। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजन होगा, लेकिन शिक्षण संस्थाएं आवेदनों को अग्रसारित करने में सुस्त हैं। अब तक संस्थाओं ने 10 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं किया है। मामले में संस्थाओं को दो दिन में काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 5528 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिसमें 939 छात्र-छात्राओं के आवेदनपत्रों को ही संस्था ने अग्रसारित किया है।
इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 1271 ऑनलाइन आवेदनों में अब तक मात्र चार छात्र-छात्राओं के आवेदनपत्रों की ही संस्थाओं ने अग्रसारित किया है। पिछड़ी जाति के आवेदनों को भी अग्रसारित करने में संस्थाएं मनमाना रवैया अपनाए हैं।
विज्ञापन
पिछड़ी जाति में पूर्वदशम छात्रवृत्ति में फ्रेश श्रेणी में 1220 व रिनीवल श्रेणी में 634 आवेदनों का फाइनल सबमिशन किया गया, लेकिन विद्यालय में 182 आवेदन ही रिसीव किया। 86 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं।
उन्होंने संस्थाओं को दो दिन में ऑनलाइन आवेदनों का अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर छात्र-छात्राएं योजना के लाभ से वंचित होने की दशा में स्वयं संस्थाएं जिम्मेदार होंगी।