फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scholarship of 2500 students trapped in negligence of 14 colleges

14 कॉलेजों की लापरवाही में फंसी 2500 स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति

Tue, 01 Sep 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of 2500 students trapped in negligence of 14 colleges
रायबरेली। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए कोर्स फीस और सीटों का डाटा ऑनलाइन करने में जिले के 14 कॉलेज रह गए हैं। 30 अगस्त तक डाटा ऑनलाइन न हो पाने के कारण संबंधित कॉलेजों के करीब 2500 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जब तक मास्टर डाटा ऑनलाइन नहीं होगा, तब तक बच्चे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। मामले में समाज कल्याण अधिकारी ने कॉलेजों को चेतावनी पत्र जारी कर योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को न मिलने की दशा में कॉलेजों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए जिले में 120 डिग्री संस्थाओं को कोर्स फीस और सीटों का मास्टर डाटा ऑनलाइन करना था। इसके लिए अंतिम तारीख 30 अगस्त तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय तारीख तक 14 संस्थानों का डाटा ऑनलाइन नहीं हो सका है। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से मास्टर डाटा ऑनलाइन करने की तारीख न बढ़ाई गई तो इसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को ही भोगना पड़ेगा। इसके लिए कॉलेज ही जिम्मेदार होंगे। समाज कल्याण अधिकारी की ओर से इस संबंध में कॉलेजों को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।

जिले के ये 14 कॉलेज रह गए सबसे पीछे
जिले के आदर्श महाविद्यालय मुराईबाग डलमऊ, आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचाहार, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, काशी ब्राइट एंजेल डिग्री कॉलेज बेहटाकला, कृपालु इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल साइंस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी, राघुराजा रामगोपल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन सेमरी चौराहा, रघुवीर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, सरदार पटेल महादेव प्रसाद महाविद्यालय, सर्व हितकर्णी संस्कृत महाविद्यालय, श्री राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय डलमऊ टाउन, टिकैत हरिबख्श शिवगुलाम सिंह महाविद्यालय व विश्वनाथ सिंह संस्कृत महाविद्यालय ने मास्टर डाटा ऑनलाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed