{"_id":"6ac93aa019e6a0b24b0c446a","slug":"saras-mela-concludes-with-a-tribute-to-daughters-raebareli-news-c-101-1-slko1033-169509-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेटियों के सम्मान संग सरस मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेटियों के सम्मान संग सरस मेला संपन्न
Sat, 10 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जीआईसी मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का तीन दिवसीय सरस मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने अच्छा काम करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और बेटियों को सम्मानित करने के साथ ही केक काटकर 10 कन्याओं का जन्मोत्सव भी मनाया। इस मौके पर तोहफे में कन्या के परिवारों को बेबी किट दी गई।
सरस मेला में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही ओडीओपी योजना के 20 लाभार्थियों को टूल किट का वितरण भी किया गया।
मेले में एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मातृ शक्ति को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। अगर छोटे-छोटे कार्यों से महिलाओं के समूह के कार्यों का आकलन होगा तो सभी को गर्व होगा कि हमारी मातृ शक्ति सशक्त, स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चंद्र, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, एलडीएम सुबोध मिश्रा, कौशल विकास मिशन, जिला समन्वयक राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।