फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sanju win election by 82 vote

रायबरेली: उपचुनाव में संजू ने 82 मतों से हासिल की जीत

Sat, 11 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
sanju win election by 82 vote
ऊंचाहार। गोकना क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में संजू देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राघवेंद्र सिंह को 82 मतों से पराजित किया। दरअसल, क्षेत्र पंचायत के आम चुनाव में जीतने वाले बीडीसी सदस्य घनश्याम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को उपचुनाव कराया गया था। इसमें 1577 मतों की तुलना में 902 मत पड़े थे। शुक्रवार सुबह ब्लॉक सभागार में पुलिस सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। इसमें संजू देवी ने 473 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राघवेंद्र प्रताप सिंह को 391 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी को महज 26 मत प्राप्त हुए। मतगणना में 12 मत अवैध मिले। संजू देवी को 82 मतों से विजयी घोषित किया गया। एआरओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि संजू देवी 82 मतों से जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed