{"_id":"60a678468ebc3ea2c45d3f06","slug":"sampling-raibaraily-news-lko5788198187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साए में खैरा गांव में 52 लोगों की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साए में खैरा गांव में 52 लोगों की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। गत बुधवार को जांच करने के लिए पहुंची टीम को खैरा गांव के लोगों द्वारा लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम महराजगंज, सीओ और कोतवाल की मौजूदगी में टीम ने गांव में अभियान चलाकर 52 लोगों की सैंपलिंग की। टीम के पहुंचने से पहले ही जांच से बचने के लिए कई ग्रामीण भाग गए।
अधिकारियों ने गांव के लोगों को कोरोना से बचने और बचाने के लिए जागरूक भी किया। बुधवार को अमावां सीएचसी की टीम गांवों में कोरोना की जांच करने के लिए गई थी।
विज्ञापन
खैरा गांव के लोगों ने टीम को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया था। किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई थी। सूचना मिलने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सविता यादव और सीओ राम किशोर सिंह, तहसीलदार आरके शुक्ला, कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह, चौकी इंचार्ज थुलवासा आशीष तिवारी, उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी के साथ भारी पुलिस बल की सुरक्षा में अमावां अधीक्षक डॉ. रोहित कटिहार की टीम गांव पहुंची।
एसडीएम ने प्रधान को बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए जांच के लिए लोगों को एकत्र करने के निर्देश दिए, जिसके बाद एक-एक करकेे 52 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट के तहत नमूना लिया गया। उधर, कई ग्रामीण जांच से बचने के लिए भाग गए। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।