फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Samples of famous seeds of Paddy's Sonam, Priyanka, Damini brand failed

धान के सोनम, प्रियंका, दामिनी ब्रांड के मशहूर बीजों के नमूने फेल

Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Samples of famous seeds of Paddy's Sonam, Priyanka, Damini brand failed
रायबरेली। जिले में बीज की दुकानों से धड़ल्ले से बिके धान के विभिन्न मशहूर ब्रांड के धान के बीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। धान बीज के 11 नमूूने जांच में फेल पाए गए हैं। बीजों के अंकुरित होने का मानक काफी कम मिला।
विज्ञापन

धान के सोनाक्षी बीज के बीजांकुर का प्रतिशत 80 के स्थान पर मात्र 51 प्रतिशत ही मिला है। इसके अलावा अंकुर सोनम, प्रियंका, दामिनी सहित अन्य मशहूर ब्रांडों के धान के बीज के नमूने भी बीजांकुर के मानकों को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं। संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में अभियान चलाकर धान के बीजों के नमूने सील करके जांच के लिए भेजा था। करीब 35 नमनों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 11 नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने फेल पाए जाने के बाद मेसर्स आईएफएसडीसी कृषक सेवा केंद्र जमालपुर नानाकारी, मेसर्स सिंह ट्रेडर्स अचलेश्वर रहवां, मेसर्स मौर्या बीज भंडार हरचंदपुर, मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स रघुवीरगंज हरचंदपुर, मेसर्स मौर्या बीज भंडार सलोन रोड जगतपुर, मेसर्स बरमन सीड कंपनी मालखाना सब्जीमंडी, किसान सीड एंड पेस्टीसाइड्स न्यू मार्केट नियर मिलन सिनेमा, चंद्रा बीज भंडार विश्वनाथगंज, अग्रहरि एजेंसी राना नगर और मौर्या बीज एंड कीटनाशक केंद्र हलोर के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

नमूनों के जांच की रिपोर्ट मिले बीजांकुर के प्रतिशत
बीज बीजांकुर का मानक (प्रतिशत में) जांच में बीजांकुर (प्रतिशत में)
धान सोनाक्षी 80 51
धान एमटीवी 7029 80 71
जय श्रीराम गोल्ड टुथफुल 80 72
धान प्रियंका 80 74
धान अंकुर सोनम 80 76
एमटीवी 729 80 74
धान श्रीराम 501 टुथफुल 80 72
धान अमृत 2000 टुथफुल 80 74
धान दामिनी गोल्ड 80 74
धान जीके कावेरी टुथफुल 80 71
धान दिशा 80 73
अभियान के दौरान भरे गए धान के बीज के 11 नमूने फेल आए हैं। सभी बीजों का बीजांकुर मानक के 80 प्रतिशत से काफी कम मिला है। संबंधित बीज विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- रविचंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed