{"_id":"6824f0f1dd186dc66e04aba5","slug":"sale-of-25-medicines-stopped-12-samples-collected-raebareli-news-c-101-1-slko1033-133124-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 25 दवाओं की बिक्री रोकी, 12 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 25 दवाओं की बिक्री रोकी, 12 नमूने भरे
Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में नशे से संबंधित एक दवा समेत 12 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए। 25 दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। फॉर्मासिस्ट न मिलने व अन्य खामियों पर हरचंदपुर में एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया। सभी छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने शहर के सिविल लाइन स्थित एबीसी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करके दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी। दुकान में खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस दिया। स्टेशन रोड हरचंदपुर स्थित शुभम मेडिकल स्टोर बिना फॉर्मासिस्ट के मिलने पर बंद कर दिया। यहां दो दवाओं को नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। चौधरी मेडिकल स्टोर पुलिस लाइन चौराहा से एक दवा का नमूना लेकर चार दवाओं की बिक्री को रोक दिया।
महरानीगंज में अनुराग मेडिकल स्टोर से नशे संबंधित एक संदिग्ध दवा समेत दो दवाओं के नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। जगतपुर स्थित राहुल मेडिकल स्टोर में जांच में दवाओं के स्टॉक में अनियमितता मिली। यहां तीन दवाओं के नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। बेलीगंज में संचालित अवध मेडिकल स्टोर में भी दवाओं के स्टाक में गड़बड़ मिला। यहां दो दवाओं के नमूने लेकर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।