फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sai bridge traffic ready after repair, small vehicles will be removed first

मरम्मत के बाद सई पुल आवागमन को तैयार, पहले निकाले जाएंगे छोटे वाहन

Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sai bridge traffic ready after repair, small vehicles will be removed first
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी पुल मरम्मत के बाद आवागमन के तैयार हो गया हैं। इससे लाखों लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल जाएगी। 06 नवंबर से पहले छोटे वाहनों को निकालने की अनुमति दी गई है, जबकि भारी वाहनों को अभी रोका गया है। बड़े वाहनों को निकालने के लिए अनुमति प्रशासन से मांगी गई है। 09 नवंबर की सुबह से बड़े वाहन भी हाईवे पर फर्राटा भरेंगे। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि सई नदी पुल से मामा चौराहे तक एप्रोच (पटरी चौड़ीकरण) का काम शेष रह गया है। दो दिन में उसे पूरा कर लिया जाएगा। ताकि शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिल सके।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर से सटे सई नदी पुल की मरम्मत के लिए 20 अक्तूबर को यातायात रोक दिया गया। इससे भारी वाहनों को बछरावां, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार होकर निकाला गया, जबकि छोटे वाहन सिविल लाइन से रिंग रोड होते निकल रहे थे। इस डायवर्जन से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा। सई पुल के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। वन विभाग की ओर दो दिन काम बंद करा दिए जाने से एप्रोच का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। अफसरों का कहना है कि पूरा ट्रैफिक एक साथ छोड़ने से काम कराना संभव नहीं हो पाएगा। इस वजह से 06 नवंबर की सुबह आठ बजे छोटे और दो पहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। भारी वाहनों के आवागमन के लिए 09 नवंबर की सुबह से अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

सई पुल की रूटीन मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। मामा चौराहे से मुंशीगंज बाईपास तक हाईवे की मरम्मत भी करा दी गई है। सई पुल से मामा चौराहे के बीच चौड़ीकरण का कुछ कार्य रह गया है। उसी को पूरा कराना है। इसके लिए भारी वाहनों को रोका गया है। 06 नवंबर से छोटे वाहन आ-जा सकेंगे। 09 नवंबर की सुबह से पूरी तरह से हाईवे से आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। -डॉ. आरवी सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed