{"_id":"58260d064f1c1b342fb3aae4","slug":"rumored-to-be-close-to-the-salt-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक बंद होने की अफवाह से हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक बंद होने की अफवाह से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नमक बंद होने की अफवाह से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
जिले मेें शुक्रवार की रात में नमक बंद होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। लोग नमक खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच गए। सभी में नमक खरीदने को होड़ दिखी। किसी ने पांच किलो तो किसी ने दस किलो नमक खरीदा। दुकानदारों ने अधिक दाम में नमक की बिक्री की।
60 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नमक बेचा गया। देर रात तक इसको लेकर अफरातफरी रही। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर इसे महज अफवाह बताया। इसके बाद भी लोग नमक खरीदने में व्यस्त रहे।
रात करीब 8:30 बजे अफवाह फैली कि खाने वाला नमक अब बंद होने वाला है। फिर क्या था कहारों का अड्डा, सुपर मार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहा, कैपरगंज, बस स्टेशन समेत अन्य चौराहों पर किराना की दुकानों पर नमक खरीदने के लिए लोग पहुंच गए। कोई पांच किलो तो कोई दस किलो नमक 60 और 80 रुपये किलो प्रति के हिसाब से खरीदा।
विज्ञापन
दुकानदारों ने भी इसका फायदा उठाया और महंगे दामों में नमक बेचा। व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने नमक खरीदा, जबकि यह अफवाह है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व शत्रुघ्न वैश्य का कहना है कि नमक बंद होने की महज अफवाह है। इसके चक्कर में लोग न पड़ें। नमक मिलना बंद नहीं होगा।