फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ruckus in a marriage in Raebareli.

शादी में बरातियों व जनातियों के बीच चले लाठी-डंडे, 24 घायल

Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीह (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डीह (रायबरेली) Updated Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in a marriage in Raebareli.
- फोटो : demo

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव में शनिवार को बरातियों और जनातियों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से न सिर्फ लाठी-डंडे, बल्कि ईंट पत्थर चले। बवाल से जो जिधर पाया, उधर जान बचाकर भागा। दोनों तरफ के 24 लोग घायल हुए।

विज्ञापन


इसमें से घायल पांच बरातियों को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूल्हे के मामा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोजन के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। बवाल के चलते अफरातफरी रही।
विज्ञापन


पुलिस के साये में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी दल बहादुर की बेटी आरती की शादी शुक्रवार को थी। बारात बाराबंकी जिले के सूपामऊ गांव से आई थी।

विवाद के बाद चलने लगे लाठी-डंडे

Ruckus in a marriage in Raebareli.

बारात पहुंची तो बरातियों का खूब सेवा सत्कार किया गया। सही सलामत द्वारचार भी हो गया। भोजन शुरू हुआ तो गांव के ही राहुल से कुर्सी पर बैठने को लेकर बरातियों का विवाद हो गया।

पहले कहासुनी होने लगी और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने ग्रामीणों को घेर लिया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे के साथ ही ईंट पत्थर चलने लगे। कई कुर्सियां तोड़ दी गई।

विवाद के चलते जो व्यक्ति जिधर पाया, उधर जान बचाकर भाग निकला। खासकर बाराती गांव छोड़कर भाग खड़े हुए। दोनों पक्ष के 24 लोग घायल हो गए। इसमें से पांच गंभीर रूप से घायल बराती दूल्हे का मामा श्यामसरन, रविशंकर, दुर्गेश, बृजेश, अरुण को सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें से मामा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी घायल जनाती और बराती भाग खड़े हुए।
 

पुलिस की मौजूदगी में लिए सात फेरे

Ruckus in a marriage in Raebareli.

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। शनिवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद के बाद बवाल हुआ। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी।

दूल्हा फुरसतगंज भागा, पुलिस ने पकड़ा
मऊ गांव में जनातियों और बरातियों के बीच हुए बवाल से दूल्हा सुधीर पुत्र कल्लू इस कदर सहमा कि वह भागकर फुरसतगंज पहुंच गया।

इधर, दूल्हा गायब हो गया तो लड़की पक्ष के होश उड़ गए। शादी रुक न जाए, इस पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दूल्हे की तलाश शुरू कर दी।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने फुरसतगंज पहुंचकर दूल्हे को पकड़ लिया और उसे लेकर मऊ गांव आई, जिसके बाद उसने सात फेरे लिए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed