Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RTE: 1320 children will be admitted

आरटीई : 1320 बच्चों के होंगे दाखिले

Sat, 21 Feb 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1320 children will be admitted
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रथम चरण में चयनित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। तकनीकी खामियों की वजह से लॉटरी में कुछ आवेदन पत्र छूट गए थे, जिससे शुक्रवार को नई चयन सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, पहले जारी हुई सूची में कोई फेरबदल नहीं हुआ है, बल्कि कुछ नए बच्चे नए शामिल हुए हैं। इससे अब प्रथम चरण में चयनित 1320 बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले होंगे। बीएसए राहुल सिंह का कहना है कि जल्दी ही प्रवेश संबंधी आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्री-प्राइमरी या कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर चयनित बच्चों का मुफ्त दाखिला कराया जाता है, जिन्हें कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलती है। इस वर्ष तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी होनी है। प्रथम चरण के लिए 6117 आवेदन आए थे, जिनमें 3230 आवेदन पत्र सत्यापन में निरस्त हो गए। बाकी 2887 आवेदन पत्रों को लॉटरी में शामिल किया गया। बुधवार को लॉटरी हुई तो 1289 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में तकनीकी खामी का पता चला, जिस पर चयन सूची फिलहाल रोक दी गई थी। अब चयन सूची जारी हुई है, जिसमें 1320 बच्चों के नाम शामिल हैं। यानी कि 31 बच्चे बढ़ गए हैं। यानी कि 1320 बच्चों को मुफ्त पढ़ाई का लाभ मिले। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण कुछ आवेदन पत्र लॉटरी में छूट गए थे, जिससे चयन सूची रोकी थी। ऐसी दिक्कत सभी जिलों में आई थी। अब चयन सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed