{"_id":"6aa84fe52024fd54fc0c0375","slug":"rs-420-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-nursing-job-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167478-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख ठगे
Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 4.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने युवती की मां के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार शाम दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
शहर निवासी महिला के अनुसार, उनकी बेटी ने जीएएनएम की ट्रेनिंग की है। वह संजय राय को पहले से जानती थीं। संजय के माध्यम से उनकी मुलाकात शहर की अली मियां कॉलोनी, चौकी जहानाबाद निवासी जिशान आलम से हुई। जिशान ने स्वास्थ्य विभाग में ऊंची पहुंच होने का दावा करते हुए उनकी बेटी को स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
महिला के मुताबिक नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 4.20 लाख रुपये लिए। इसके बाद नौकरी से संबंधित जाली दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी और ठगी का पता चला तो उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनकी मां के साथ अभद्रता की और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले में संजय राय निवासी अज्ञात और उसके साथी जिशान आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।