{"_id":"5f99ba108ebc3e75047ce735","slug":"royan-school-s-l-1-hospital-closed-24-corona-infected-raibaraily-news-lko5475091137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयन स्कूल में खुला एल-1 अस्पताल बंद, 24 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयन स्कूल में खुला एल-1 अस्पताल बंद, 24 संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना मरीजों को भर्ती करके इलाज करने के लिए रॉयन स्कूल में स्थापित एल-1 अस्पताल बुधवार को बंद करा दिया गया है। अब संक्रमित मिलने वाले सभी मरीजों को रेलकोच में स्थापित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिले में बुधवार को 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में कोविड का एल-1 अस्पताल संचालित कराया गया था। बुधवार से अस्पताल को बंद कर दिया गया है। पहले से यहां भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने तक यहां रखा जाएगा।
अब संक्रमित मिलने वाले सभी मरीजों को रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को डिडौली, स्योठी, महराजगंज, अकबरपुर मटिहा, हिलौली, घोरवारा, सराय डिघोसा, जवाहर विहार, हवलदार का पुरवा आदि क्षेत्रों में 24 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
48 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। महराजगंज क्षेत्र के घेरा मजरे अतरेहटा में कोरोना संक्रमित मिली महिला की बुधवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत से पहले महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी थी।
कोरोना ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव का कहना है कि घेरा मजरे अतरेहटा में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की पत्नी को गुर्दे की बीमारी थी। उसे कोरोना संक्रमित होने के बाद मेयो अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
दो दिन पहले रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे लखनऊ के चौक स्थित एक अस्पताल में गुर्दे के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।