{"_id":"6a023126de4820e1090e9ef2","slug":"rokha-pradhans-financial-and-administrative-powers-seized-raebareli-news-c-101-1-slko1033-157596-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रोखा प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रोखा प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डीह ब्लॉक के रोखा प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया गया है। शिकायत की जांच में आंगनबाड़ी केंद्र व बाउंड्रीवाॅल निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद डीएम ने कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को सुचारू रखने के लिए जल्द ही कमेटी का गठन होगा।
रोखा निवासी भूपेंद्र पांडेय ने डीएम से शिकायत करके ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की थी। शिकायत पर कमेटी ने गांव पहुंचकर जांच की थी। जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला पकड़ में आने के बाद प्रधान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, लेकिन प्रधान ने सही जवाब नहीं दिया।
आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण में मानकों की अनदेखी व घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने की पुष्टि होने के बाद भी प्रधान ने सही जवाब नहीं दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रोखा प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि डीएम के स्तर से रोखा प्रधान के सभी अधिकारों को सीज किया गया है।